Close Menu
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    Saturday, July 18
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    24 News Network24 News Network
    Subscribe Login
    • होम
    • देश-विदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • बिज़नस
    • एजुकेशन
    • क्राइम
    • बिजली
    • मेडिकल
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    24 News Network24 News Network
    Home »  एआरटीओ कार्यालय में तैनात बाबू के खिलाफ सुविधा शुल्क वसूली के आरोप
    Uncategorized

     एआरटीओ कार्यालय में तैनात बाबू के खिलाफ सुविधा शुल्क वसूली के आरोप

    24 News NetworkBy 24 News NetworkJuly 17, 20263 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    देवा रोड एआरटीओ कार्यालय में वाहन ट्रांसफर प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल

    -जांच की उठी मांग

    24  न्यूज नेटवर्क ब्यूरो

    लखनऊ।राजधानी के सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय (विस्तार पटल) देवा रोड में वाहन ट्रांसफर प्रक्रिया को लेकर गंभीर शिकायतें सामने आई हैं। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि वाहन स्वामित्व हस्तांतरण (ट्रांसफर) से संबंधित फाइलों के निस्तारण में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हो रही हैं तथा सुविधा शुल्क लिए बिना कार्य नहीं किया जा रहा।
    आवेदकों की शिकायतों के अनुसार, काउंटर संख्या-3 पर तैनात बाबू रंजीत चौधरी पर वाहन ट्रांसफर की फाइलों में कथित रूप

    से12,000 से14,000 तक सुविधा शुल्क लेने के आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि कुछ एजेंटों और कार बाजार से जुड़े लोगों के माध्यम से फाइलें सीधे निस्तारित की जाती हैं, जबकि सामान्य आवेदकों को लंबे समय तक कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। आवेदकों ने बताया कि इस बाबू को अगर सुविधा शुल्क नहीं देने पर कार्य कराना असंभव है। कुछ शिकायतकर्ताओं का यह भी दावा है कि बैंक द्वारा जब्त किए गए वाहनों के स्वामित्व हस्तांतरण में निर्धारित दस्तावेजों और आवश्यक औपचारिकताओं के पालन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि कार्यालय में पारदर्शी व्यवस्था के अभाव के कारण आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि कई लोगों ने इस संबंध में उच्च अधिकारियों से शिकायत भी की है, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
    शिकायतकर्ताओं ने परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश,सतर्कता विभाग तथा शासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज, वाहन ट्रांसफर से संबंधित फाइलों, आवेदन रजिस्टर तथा अभिलेखों की जांच कराकर यदि किसी स्तर पर अनियमितता या भ्रष्टाचार पाया जाए तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। भ्रष्टाचार निवारण कानून और सरकारी सेवा नियमों का गंभीर उल्लंघन है ।सूत्रों के अनुसार, मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं। शिकायतकर्ताओं ने परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश, सतर्कता विभाग और शासन से पूरे प्रकरण की जांच, सीसीटीवी फुटेज की जांच, संबंधित फाइलों की समीक्षा तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। यदि इन आरोपों की निष्पक्ष जांच होती है तो वाहन ट्रांसफर प्रक्रिया में व्याप्त अनियमितताओं और कथित भ्रष्टाचार की वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है। अब निगाहें इस बात पर हैं कि परिवहन विभाग और शासन शिकायतों पर क्या कदम उठाते हैं।

    यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है अगर ऐसा हो रहा है तो इसकी गहन जांच कराकर दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी।
    :चित्रलेखा सिंह,अपर परिवहन आयुक्त प्रशासन ।

    देवा रोड एआरटीओ कार्यालय में वाहन ट्रांसफर प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleअरुण यादव बने परिवहन विभाग स्टेनोग्राफर्स संघ के प्रदेश अध्यक्ष
    24 News Network
    • Website

    Related Posts

    अरुण यादव बने परिवहन विभाग स्टेनोग्राफर्स संघ के प्रदेश अध्यक्ष

    November 8, 2025

    किशन चंद अध्यक्ष,उपाध्यक्ष बने यशवंत सिंह

    September 26, 2025

    देश में सड़क हादसों को रोकने की बड़ी जिम्मेदारी हम सब पर है: दयाशंकर सिंह

    June 29, 2025
    Copyright © 2026 24NewsNetwork. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?