-अनमोल कुमार बने प्रदेश महामंत्री रविकांत प्रदेश कोषाध्यक्ष
24 न्यूज़ नेटवर्क ब्यूरो
लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग स्टेनोग्राफर संघ का निर्वाचन शनिवार को संपन्न हुआ। उक्त चुनाव में परिवहन मुख्यालय और क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों में तैनात आशुलिपको,व्यक्तिक सहायकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। संघ का दिवार्षिक निर्वाचन शासन द्वारा मान्यता प्राप्त सेवा संघों के प्रावधानों के अनुसार पारदर्शिता के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुआ । उक्त निर्वाचन में निम्नलिखित पदाधिकारी निर्वाचित हुए ।
उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग स्टेनोग्राफर्स संघ के प्रदेश अध्यक्ष पद पर अरुण यादव निर्वाचित हुए जो कि संगठन के लिए गौरव का विषय है। इसी क्रम में अनमोल कुमार प्रदेश महामंत्री निर्वाचित हुए जो की संभागीय परिवहन कार्यालय मेरठ में तैनात है सोईल हसन प्रदेश उपाध्यक्ष बने जो कि उप परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र बरेली में तैनात है। मोहम्मद नसर हाशमी प्रदेश सचिव बने जो कि उप संभागीय परिवहन कार्यालय कौशांबी में तैनात हैं । रविकांत प्रदेश कोषाध्यक्ष बने जो कि कार्यालय परिवहन आयुक्त मुख्यालय में तैनात है।
नए प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने जीत के बाद अपने सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे स्टेनोग्राफर कर्मचारियों के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों की सुरक्षा तथा विभाग में पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।संघ के वरिष्ठ सदस्यों ने उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलने की आशा व्यक्त की। इस अवसर पर कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे जिन्होंने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

अरुण यादव को उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग स्टेनोग्राफर संघ के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर परिवहन विभाग व शासन के उच्च अधिकारियों ने भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। निर्वाचन प्रक्रिया में सम्मिलित हुए कर्मचारियों ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में संघ नई ऊँचाइयों को छुएगा, और कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा एवं उत्थान के लिए आप सदैव समर्पित रहेंगे।




