Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Thursday, August 18
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    24 News Network24 News Network
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • उत्तरप्रदेश
      • बाराबंकी
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महाराजगंज
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुज़फ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखनऊ
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहाँपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थ नगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोई
      • हाथरस
      • हापुड़
      • अंबेडकर नगर
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अयोध्या
      • अलीगढ़
      • आगरा
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपूर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशांबी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतम बुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • जौनपुर
      • झांसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फर्रुखाबाद
      • फिरोजाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बागपत
      • बांदा
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • बिज़नस
    • एजुकेशन
    • क्राइम
    • बिजली
    • मेडिकल
    • खेल
    • हमारी टीम
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    24 News Network24 News Network
    You are at:Home » राज्य की आय बढ़ी है व्यापक स्तर पर हो रहे लोक कल्याण कार्यक्रम —योगी
    उत्तरप्रदेश

    राज्य की आय बढ़ी है व्यापक स्तर पर हो रहे लोक कल्याण कार्यक्रम —योगी

    24 News NetworkBy 24 News NetworkApril 22, 2022No Comments7 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    —मुख्यमंत्री ने देखा कई विभागों का प्रजेंटेशन

    —स्कूल बसों की फिटनेस की जांच के लिए चलायें प्रदेशव्यापी अभियान

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को शास्त्री भवन में राजस्व संग्रह सेक्टर के तहत राज्य कर विभाग, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, आबकारी विभाग, परिवहन विभाग समेत भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग का प्रस्तुतीकरण देखा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड काल की चुनौतियों के बाद प्रदेश के जीएसटी वैट संग्रह में सतत वृद्धि हो रही है। वर्ष 2017-18 में संग्रहीत 58 हजार करोड़ रुपये के सापेक्ष वर्ष 2021-22 में लगभग 1,00,000 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रह हुआ है। राज्य की आय बढ़ी है, उसी अनुरूप प्रदेश में व्यापक स्तर पर लोक कल्याण के कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। राज्य के बजट का आकार बढ़ा है तो वहीं दूसरी ओर प्रदेशवासियों की प्रति व्यक्ति आय भी बढ़ी है। जीएसटी और वैट की चोरी व लीकेज को बंद करने के लिए अभी और कार्य किए जाने की जरूरत है। इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम भी हों। साथ-साथ प्रवर्तन की प्रभावी कार्यवाही भी की जाए।

    अवैध मदिरा बनाने बेचने वालों के खिलाफ हो कठोर कार्रवाई

    वहीं आबकारी विभाग में दशकों तक सिंडिकेट का राज था। प्रदेश सरकार ने नियोजित प्रयास से इसे समाप्त किया है। अवैध मदिरा बनाने और बेचने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। आबकारी विभाग की ओर से राज्य को उपभोग राज्य की श्रेणी से ऊपर उठकर उत्पादक राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नियोजित ढंग से प्रयास किया जाए।

    —पंजीयन विभाग करें राजस्व संग्रह बढ़ाने पर फोकस

    स्टाम्प एवं पंजीयन विभाग को राजस्व संग्रह बढ़ाने पर फोकस करना होगा। निबंधक कार्यालयों में दलालों को पूरी तरह समाप्त करना होगा। इसके लिए ठोस प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग में व्यापक परिवर्तन की जरूरत है। पीपीपी माडल पर अच्छे बस स्टेशन बनाने की दिशा में प्रयास किए जाए। बसों की डग्गामारी को पूरी तरह बंद कराया जाए। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में विगत दिवस हुई स्कूल बस दुर्घटना दुःखद है। प्रकरण में दोषियों के साथ-साथ संबंधित परिवहन अधिकारी की जवाबदेही भी तय की जाए। स्कूल बसों की फिटनेस की जांच के लिए एक सप्ताह का प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जाए और मानकों के हर पहलू पर परीक्षण किया जाए।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी में अधिकाधिक व्यापारी बंधु पंजीकृत हों, इसके लिए जागरूकता अभियान को और तेज करने की आवश्यकता है। लक्ष्य रखें कि आगामी 100 दिवस में व्यापारिक संगठनों तथा बार एसोसिएशन्स से नियमित सम्पर्क संवाद स्थापित करके अभियान आगे बढ़ाया जाएं। व्यापारियों के कल्याणार्थ हमने बीते 05 वर्ष में कई अभिनव प्रयास किए हैं। राज्य सरकार द्वारा दिसम्बर, 2018 में व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया गया तो दुर्घटना बीमा की राशि 10 लाख रुपये कर दी गई है। व्यापारियों की जरूरत के मुताबिक ऐसे निर्णय आगे भी लिए जाएं। जीएसटी रिटर्न दाखिल करने वालों में उत्तर प्रदेश सर्वाेत्तम राज्य है। मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों के पुनर्निमाण को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। इसके तहत, सिनेमाघरों के उच्चीकरण हेतु लागू की गई समेकित प्रोत्साहन योजना के तहत आने वाले पात्र आवेदकों के एसजीएसटी प्रतिपूर्ति के दावों का प्राथमिकता पर निस्तारण किया जाए।
    मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वाणिज्य कर अधिकरण, प्रथम अपील न्यायालयों में लम्बित सभी वैट अपीलों का निस्तारण कराया जाए। व्यापारी बंधुओं की सुविधा के दृष्टिगत प्रथम अपील की सुनवाई को फेसलेस करने के प्रयास हों।

    उप-निबंधक कार्यालय की कार्यप्रणाली को और पारदर्शी व आमजन के लिए सुविधाजनक बनाए जाने की आवश्यकता है। यहां फ्रंट ऑफिस के संचालन की कार्यवाही हो। पंजीकरण के लिए टोकन डिस्प्ले सिस्टम लागू करें। उप-निबंधक कार्यालय में सीसीटीवी एवं राज्य स्तर पर कमांड सेन्टर की स्थापना की जानी चाहिए। छोटे मूल्य के ई-स्टाम्प उचित दर विक्रेता के माध्यम से उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था पर विचार किया जाना चाहिए। अप्रयुक्त स्टाम्प वापसी की ऑनलाइन व्यवस्था लागू की जाए। समस्त लेखपत्रों के डिजिटाइजेशन की कार्यवाही की जाए। व्यापक जनहित को देखते हुए स्टाम्प वादों में ब्याज माफ़ी के लिए नई समाधान योजना लाई जाए।

    2 हजार नई अनुबन्धित व 5 हजार नई बसें जल्द होंगी बेड़े में शामिल

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 5 साल में 26 हजार से अधिक गांवों को परिवहन निगम की बस सेवा से जोड़ा गया है। अब प्रयास करें कि हर वह गांव जहां बस सेवा सम्भव है वहां परिवहन सुविधा का लाभ दिलाया जा सके। 02 हजार नई अनुबन्धित बसों को निगम के बेड़े में शामिल करने और 05 हजार नई बसों को बेड़े में शामिल करने की कार्यवाही तेजी से अमल में लाई जाए। प्रदेश में सड़क दुर्घटना से मृत्यु की दर में कमी के लिए व्यापक पैमाने पर कार्य करने की आवश्यकता है। इसके लिए प्रदेश में उच्च शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा के सभी विद्यालयों में रोड सेफ्टी क्लब का गठन करने की दिशा में कार्यवाही तेज करें। 100 दिन में बस बॉडी रिपेयर, बस स्टेशन सौन्दर्यीकरण किया जाए और चालकों व परिचालकों को वर्दी दी जाए। आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस आधारित लर्नर लाइसेंस जनता को समर्पित किया जाए। लक्ष्य रखें कि दो वर्षों में प्रदेश में पंजीकृत वाहनों को किसी भी जनपद में फिटनेस की सुविधा दी जा सके। महिला सुरक्षा सरकार की प्राथमिकताओं में है। इसलिए बसों में पैनिक बटन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अंतरजनपदीय फिक्स्ड टाइम एसी बस सेवाएं संचालित की जाएं। साथ ही निगम की बसों द्वारा पार्सल या कूरियर सेवा देना शुरू किया जाए। 05 वर्षों में स्मार्ट कार्ड रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट योजना, रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रैप फैसिलिटी लागू करने के लिए रणनीति बनाकर कार्य किया जाए।

    प्रदेश के सभी थानों में खोला जाये एक प्रदूषण जांच केन्द्र

    प्रदेश के सभी  थाना क्षेत्र में कम से कम 1 प्रदूषण जांच केन्द्र की स्थापना की कार्यवाही समय से पूरी की जाए। भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग ने गत वर्षों में सराहनीय कार्य किया है। पिछली सरकारों में खनन लूट और खसोट का अड्डा था, जबकि पिछले पांच साल में पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से कार्यवाही हुई। वर्ष 2012-17 के सापेक्ष वर्ष 2017-22 में 250 प्रतिशत की वृद्धि के साथ लगभग 14 हजार करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। अधिक से अधिक तकनीकी के उपयोग से अवैध खनन और उसके परिवहन पर रोक लगाने का प्रयास किया गया है, इसे और बढ़ाने की आवश्यकता है। आगामी 6 माह में प्रदेश के बुंदेलखंड और पूर्वांचल क्षेत्रों की प्रमुख नदियों की तकनीकी संस्था से मिनिरल मैपिंग कराकर नए खनन क्षेत्रों को जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट में शामिल करें। 02 साल में प्रदेश के शेष जनपदों की मिनरल मैपिंग करें और उपखनिजों के खनन क्षेत्र की संख्या में दोगुनी वृद्धि करें। अवैध खनन और परिवहन की शिकायतें दर्ज कराने के लिए निदेशालय स्तर पर चौबीसों घंटे सातों दिन कॉल सेंटर स्थापित करें। खनन प्रशासन में आवश्यक पदों के सृजन के साथ प्रतिनियुक्ति पर पुलिस कर्मियों की तैनाती करते हुए क्षेत्रीय कार्यालय स्तर पर प्रवर्तन सेल का गठन करें। प्रदेश के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों में खनन अभियंत्रण का स्नातक कोर्स शुरु करने के लिए प्राविधिक शिक्षा विभाग से समन्वय स्थापित किया जाना चाहिए। रेल के माध्यम से उपखनिजों के परिवहन को प्रोत्साहित करने के लिए रेलवे, आपूर्तिकर्ता और कार्यदायी संस्थाओं के मध्य समन्वय स्थापित करें। प्रस्तुतीकरण के उपरान्त मंत्रियों ने अपने विभागों के बारे में सुझाव दिए गए। मुख्यमंत्री के समक्ष अपर मुख्य सचिव राज्य कर संजीव कुमार मित्तल, अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय आर भूसरेड्डी ने आबकारी विभाग, प्रमुख सचिव स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन वीना कुमारी मीणा ने स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, प्रमुख सचिव परिवहन राजेश कुमार सिंह ने परिवहन विभाग तथा सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म डॉ रोशन जैकब ने भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण दिए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ब्रजेश पाठक समेत मंत्रिमण्डल के सदस्यगण, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र2 अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    2 हजार नई अनुबन्धित व 5 हजार नई बसें जल्द होंगी बेड़े में शामिल अवैध मदिरा बनाने बेचने वालों के खिलाफ हो कठोर कार्रवाई मुख्यमंत्री ने देखा कई विभागों का प्रजेंटेशन
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleमुख्यमंत्री श्री चौहान ने हितग्राही पंचू के साथ फीता काट कर गृह प्रवेश कराया
    Next Article पंचायती राज दिवस पर इन दो त्रिस्तरीय जिला पंचायतों को मिलेगा 50 लाख का पुरस्कार
    24 News Network
    • Website

    Related Posts

    वाटिका निर्माण कंपनी के मालिक आशीष अग्रवाल के खिलाफ 4 करोड़ रुपए गबन का मुकदमा दर्ज

    August 11, 2022

    नियमों का पालन नहीं कर देर रात तक अश्लीलता परोस रहे बार संचालक

    August 2, 2022

    पीडब्ल्यूडी विभागाध्यक्ष विकास ने अधिकारियों,कर्मियों के साथ किया योग

    June 22, 2022
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    • सुझाव शिकायत
    • Our team
    Copyright © 2022. 24 News Network. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?